हम तक पहुंचें

नया खाता खोलने हेतु या हमारे उत्पाद एवं सेवाओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए: 

हमारे टोल फ्री संख्या 155299/033-22029000 पर कॉल करें।

हमें  contact@ippbonline.in पर ई-मेल करें।

अपने नजदीकि शाखा/ एक्सेंस प्वाइंट से सम्पर्क करें।


हमें खोजें

Was this content helpful?

How was your experience with this page?

पहचानने के लिए पाठ ताज़ा कैप्चा
Download as PDF

डिजीस्मार्ट सेविंग्स अकाउंट

डिजीस्मार्ट बचत बैंक खाता: मिनटों में खाता खोलें और आसान वित्तीय प्रबंधन का आनंद लें।

डिजीस्मार्ट बचत खाता उन व्यक्तियों के लिए एक बेहतरीन समाधान है जो तकनीक आधारित बैंकिंग की सुविधा को पसंद करते हैं। आप आईपीपीबी मोबाइल बैंकिंग ऐप के माध्यम से (एंड्रॉयड के लिए प्ले स्टोर / आईओएस के लिए ऐप स्टोर) आसानी से अपना खाता खोल सकते हैं। यह खाता 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के आधार और पैन कार्ड धारकों के लिए उपलब्ध है, जिससे आप कभी भी, कहीं भी बैंकिंग की स्वतंत्रता का अनुभव कर सकते हैं।

डिजीस्मार्ट बचत खाता की प्रमुख विशेषताएं और लाभ

• *वर्चुअल डेबिट कार्ड से किए गए लेनदेन एवं बिजली बिल भुगतान पर आकर्षक कैशबैक (एसओसी देखें)।

निःशुल्क अपग्रेड: किसी भी आईपीपीबी बैंकिंग आउटलेट पर पूर्ण केवाईसी पूरा करके बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के प्रीमियम सेविंग्स अकाउंट में अपग्रेड कर पूर्ण लेनदेन सुविधा का लाभ उठाएं।

डिजिटल बैंकिंग: आईपीपीबी मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से डाक विभाग की योजनाओं जैसे पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि आदि तथा ई-कॉमर्स/बिल भुगतान (प्रति माह ₹10,000 तक) के लिए कहीं से भी लेनदेन करें।

कोई मासिक शेष राशि आवश्यकता नहीं: न्यूनतम शेष राशि बनाए रखने की कोई बाध्यता नहीं, अर्थात शेष राशि न रखने पर कोई शुल्क नहीं।

डिजीस्मार्ट बचत खाता ऑनबोर्डिंग: आईपीपीबी मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से सरल और पेपरलेस प्रक्रिया द्वारा तुरंत खाता खोलें तथा यूपीआई/आईएमपीएस/एनईएफटी आदि के माध्यम से खाते में धनराशि जमा करें।

निःशुल्क मासिक ई-स्टेटमेंट: हर माह ईमेल के माध्यम से निःशुल्क खाता विवरण प्राप्त करें। एसएमएस बैंकिंग और मिस्ड कॉल बैंकिंग से मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करें।

लेनदेन हेतु वर्चुअल कार्ड: आईपीपीबी वर्चुअल रुपे डेबिट कार्ड के साथ आसान और सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग का अनुभव करें।

मुख्य नियम एवं शर्तें:

पात्रता: 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के वे व्यक्ति जिनके पास वैध आधार और पैन कार्ड है, तथा जिनका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है, यह खाता खोल सकते हैं।

केवाईसी आवश्यकता: खाता खोलने की तिथि से 12 माह के भीतर निकटतम आईपीपीबी बैंकिंग आउटलेट/डाकघर में केवाईसी/बायोमेट्रिक सत्यापन पूर्ण करना आवश्यक है

डिजीस्मार्ट बचत खाता अपग्रेड: इसे ₹99 + जीएसटी वार्षिक सदस्यता शुल्क के साथ प्रीमियम बचत खाता में अपग्रेड किया जाएगा

जमा सीमा: खाते में अधिकतम वार्षिक संचयी जमा सीमा ₹2,00,000 है

खाता बंद करना: 12 माह के भीतर बायोमेट्रिक सत्यापन पूर्ण न करने पर ₹150 + जीएसटी खाता बंद शुल्क के साथ खाता बंद कर दिया जाएगा

पोसा लिंकिंग: निर्धारित समय के भीतर केवाईसी पूर्ण करने के बाद डिजीस्मार्ट बचत खाता को अतिरिक्त लाभ हेतु डाकघर बचत खाता (पोसा) से लिंक किया जा सकता है।

दरें

 

वार्षिक ब्याज दरें

भुगतान की आवृत्ति

2.00% प्रति वर्ष
(01 जून 2022 से लागू)

त्रैमासिक (ब्याज प्रत्येक तिमाही के बाद वाले महीने में भुगतान किया जाएगा)

 

खाता बंद करने की नीति

12 माह के भीतर बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा न करने पर खाता स्वतः बंद कर दिया जाएगा। इस खाते को बंद करने की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने निकटतम आईपीपीबी बैंकिंग आउटलेट से संपर्क करें या 155299 पर कॉल करें।


विस्तृत शुल्क अनुसूची देखने हेतु यहां क्लिक करें। 
आईपीपीबी के साथ डिजीस्मार्ट बचत खाता खोलने के लिए हमारा  मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।

 

Download as PDF