नया खाता खोलने हेतु या हमारे उत्पाद एवं सेवाओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए:
हमारे टोल फ्री संख्या 155299/033-22029000 पर कॉल करें।
हमें contact@ippbonline.in पर ई-मेल करें।
बेसिक बचत खाता
यह बचत खाता नियमित बचत खाता की सभी विशेषताओं और लाभों के साथ आता है (सिवाय इसके कि इसमें प्रति माह केवल चार निःशुल्क ग्राहक-प्रेरित डेबिट लेनदेन की अनुमति है)। बेसिक बचत खाता का उद्देश्य बहुत ही नाममात्र शुल्क पर प्राथमिक बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना है।
प्रीमियम बचत खाता
प्रीमियम खाता, आईपीपीबी बचत बैंक खाते का एक विशेष प्रकार है, जो उन ग्राहकों को प्रदान किया जाता है जो प्रीमियम खाता सेवाओं की सदस्यता लेना चाहते हैं और हमारी मूल्य वर्धित (वैल्यू ऐडेड) सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं।
नियमित बचत खाता
नियमित बचत खाता बैंक के एक्सेस प्वाइंट्स पर तथा आपके घर के द्वार पर खोला जा सकता है। इस खाते का उपयोग धनराशि को सुरक्षित रखने, नकद निकासी करने, पैसा जमा करने और आसानी से धन प्रेषण (रेमिटेंस) करने के लिए किया जा सकता है, इसके अतिरिक्त कई अन्य सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं। इसके साथ ही, इस खाते में जमा राशि पर ब्याज अर्जित किया जा सकता है और इस खाते से नकद निकासी की सुविधा असीमित है।

डिजीस्मार्ट बचत खाता
जो व्यक्ति तकनीकी सुविधाओं का उपयोग करने में सक्षम हैं, वे इंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक के आईपीपीबी मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं के लिए डिजिटल बचत खाता खोल सकते हैं। यह ऐप आपके एंड्राइड फोन में प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग जिनके पास आधार और पैन कार्ड है, यह खाता खोल सकते हैं। यह खाता घर बैठे ही खोला जा सकता है, अर्थात ऐसी बैंकिंग जो कहीं भी, कभी भी किया जा सकता है।

प्रीमियम आरोग्य बचत खाता
आईपीपीबी प्रीमियम आरोग्य बचत खाता प्रस्तुत है — जहां आपका स्वास्थ्य और आपकी समृद्धि साथ-साथ चलते हैं। सुरक्षित, शून्य-बैलेंस, डिजिटल बैंकिंग की सुविधा के साथ असीमित ऑनलाइन डॉक्टर परामर्श और दवाइयों एवं डायग्नोस्टिक्स जैसी विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं पर छूट जैसे विशेष वेलनेस लाभों का आनंद लें। डोरस्टेप बैंकिंग और हमारे विश्वसनीय डाकिया/ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के माध्यम से देशव्यापी पहुंच के साथ, यह खाता आपकी वित्तीय यात्रा को सशक्त बनाने और आपके स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

SHG Savings Account
Self-Help Groups (SHGs) are driving economic empowerment across rural India by enabling communities to start businesses, increase incomes, and build sustainable livelihoods. To support this movement, India Post Payments Bank (IPPB) offers the SHG Savings Account — a simple and secure banking solution designed specifically for Self Help Groups and rural micro-entrepreneurs.




