आईपीपीबी की व्हिसल ब्लोअर नीति
व्हिसल ब्लोअर आईपीपीबी का वह कर्मचारी है जो किसी अन्य कर्मचारी द्वारा किए गए अनैतिक आचरण, कदाचार, किसी कानूनी या विनियामक प्रावधान के उल्लंघन, भ्रष्टाचार या पद के दुरुपयोग के संबंध में शिकायत दर्ज करता है। ऐसी शिकायत केवल बोर्ड की ऑडिट समिति के चेयरमैन को संबोधित की जानी चाहिए।
व्हिसल ब्लोअर (आईपीपीबी कर्मचारी) की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उसके खुलासे से सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
व्हिसल ब्लोअर अपनी शिकायत ईमेल या पत्र/डाक के माध्यम से भेज सकता/सकती है। शिकायत को विशेष रूप से ‘व्हिसल ब्लोअर नीति के अंतर्गत शिकायत’ के रूप में सुपरसक्राइब किया जाना चाहिए और परिशिष्ट (Annexure) में दिए गए प्रारूप में ही भेजा जाए।
शिकायत निम्नलिखित नामित प्राधिकारी को भेजी जाए:
सेवा में,
अध्यक्ष
बोर्ड की ऑडिट समिति
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक
स्पीड पोस्ट सेंटर बिल्डिंग
मार्केट रोड, नई दिल्ली – 110001
संपर्क नंबर: 011-2348 5830
ईमेल: whistleblower@ippbonline.in
परिशिष्ट : व्हिसल ब्लोअर शिकायत फ़ॉर्म
शिकायत को गोपनीय चिह्नित करते हुए, केवल परिशिष्ट में दिए गए प्रारूप में ही जमा किया जाए। शिकायत बंद लिफाफे में भेजी जाए और उस पर स्पष्ट रूप से ‘व्हिसल ब्लोअर नीति के अंतर्गत शिकायत’ लिखा हो।ईमेल के माध्यम से भेजने पर भी यही सुपरसक्रिप्शन उल्लेखित हो। शिकायत में अनियमितता/गलत कार्य, उपलब्ध सबूत, और अन्य विवरणों का संक्षिप्त नोट संलग्न करें।परिशिष्ट के प्रथम पृष्ठ के अलावा कहीं भी अपनी पहचान न लिखें।
महत्वपूर्ण नोट
- बिना पहचान प्रमाण वाली शिकायत को अनाम/छद्म नाम शिकायत माना जाएगा और उस पर आगे की कार्रवाई नहीं की जा सकती है।
- शिकायत व्यक्तिगत शिकायतों, दुराव-प्रेरित उद्देश्यों, या मानव संसाधन से संबंधित मामलों के समाधान हेतु नहीं दी जानी चाहिए।


