बिल भुगतान

बिल भुगतान आईपीपीबी खाताधारकों के लिए उपलब्ध सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले और लोकप्रिय उत्पादों में से एक है, जो आईपीपीबी के संचालन शुरू होने से ही उपलब्ध है। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आईपीपीबी ने अपने बिल भुगतान प्लेटफॉर्म को उन्नत किया है और अब आईपीपीबी एनपीसीआई के बीबीपीएस प्लेटफॉर्म पर सीओयू के रूप में लाइव है। अब ग्राहक बीबीपीएस प्रणाली में उपलब्ध सभी बिलरों तक पहुंच सकते हैं तथा गैर- आईपीपीबी ग्राहकों के बिल भुगतान भी नकद माध्यम से स्वीकार कर संसाधित किए जा सकते हैं।

लाभ:

§ ग्राहक एड-हॉक भुगतान कर सकते हैं या बिल प्राप्त करने के बाद भुगतान कर सकते हैं
§ स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन सक्षम करके आवर्ती बिल भुगतान
§ पंजीकृत बिलरों के लिए एक क्लिक में बिल भुगतान
§ अपडेटेड लेनदेन इतिहास
§ आईपीपीबी द्वारा लेनदेन अलर्ट और रिमाइंडर भेजे जाएंगे
§ बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव
§ ग्राहक बीबीपीएस लेनदेन के लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज / ट्रैक कर सकते हैं
§ आसान पहुंच के लिए बिलरों को जोड़ने, हटाने और संशोधित करने की सुविधा

उपलब्ध श्रेणियां:
§ मोबाइल रिचार्ज
§ मोबाइल पोस्ट-पेड
§ डीटीएच
§ लैंडलाइन
§ ब्रॉडबैंड
§ केबल टीवी
§ बिजली
§ फास्टैग
§ पानी
§ गैस और पाइप्ड गैस
§ बीमा
§ शिक्षा शुल्क
§ ऋण पुनर्भुगतान
§ हाउसिंग सोसाइटी
§ सब्सक्रिप्शन
§ क्रेडिट कार्ड
§ नगरपालिका कर

सीमाएं:
§ नकद हेतु – ₹10,000.00
§ खाता डेबिट हेतु – ₹49,999.00
§ यूपीआई हेतु – ₹10,000.00

नोट: यदि एनपीसीआई स्तर पर किसी बिलर की सीमा बैंक द्वारा निर्धारित सीमा से कम है, तो एनपीसीआई स्तर की सीमा लागू होगी क्योंकि एनपीसीआई अंतिम प्राधिकरण है। यदि किसी बिलर की सीमा बैंक की सीमा से अधिक है, तो बैंक द्वारा निर्धारित सीमा ही लागू होगी।

माध्यम:

• काउंटर पर – अपने निकटतम आईपीपीबी एक्सेस प्वाइंट पर जाएं
• डोरस्टेप पर – अधिक जानकारी देखें
• स्वयं-सेवा चैनल (आईपीपीबी मोबाइल बैंकिंग और डाकपे एप्लिकेशन)

शुल्क:

ग्राहक सुविधा शुल्क (एनपीसीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार) के अतिरिक्त, यदि डोरस्टेप सेवा का लाभ लिया जाता है तो बैंक डोरस्टेप शुल्क भी ले सकता है।