नया खाता खोलने हेतु या हमारे उत्पाद एवं सेवाओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए:
हमारे टोल फ्री संख्या 155299/033-22029000 पर कॉल करें।
हमें contact@ippbonline.in पर ई-मेल करें।
बेसिक बचत खाता
यह बचत खाता नियमित बचत खाता की सभी सुविधाएं और लाभ प्रदान करता है (केवल अंतर यह है कि इसमें ग्राहक द्वारा आरंभ की गई प्रति माह केवल चार निःशुल्क डेबिट लेनदेन की अनुमति है)। बेसिक बचत खाता का उद्देश्य बहुत ही नाममात्र शुल्क पर प्राथमिक बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना है।
मुख्य खाता विशेषताएं और लाभ
• आपकी सुविधा अनुसार बैंकिंग सेवाएं
• लागू नियमों के अनुसार आधार के माध्यम से त्वरित और पेपरलेस खाता खोलने की सुविधा
• *आसान और सुविधाजनक नॉन-ईकेवाईसी खाता खोलने की सुविधा
• ऑनलाइन लेनदेन के लिए रुपे वर्चुअल डेबिट कार्ड
• मासिक औसत शेष राशि बनाए रखने की कोई आवश्यकता नहीं
• शून्य शेष राशि के साथ खाता खोला जा सकता है
• निःशुल्क मासिक ई-स्टेटमेंट
• एसएमएस के माध्यम से मिनी स्टेटमेंट
• क्यूआर कार्ड के माध्यम से सरल बैंकिंग सेवाएं
• आईएमपीएस के माध्यम से त्वरित धन हस्तांतरण
• आसान बिल भुगतान और रिचार्ज सुविधा
• पोसा (डाकघर बचत खाता) से लिंक करने की सुविधा
• भीम यूपीआई के माध्यम से धन भेजने और प्राप्त करने की सुविधा
हमें अलग क्या बनाता है
• आपके डोरस्टेप पर निःशुल्क खाता खोलने की सुविधा
• आवश्यकता होने पर जीडीएस के माध्यम से सहायक सेवाएं
• अनुरोध पर आपके डोरस्टेप पर धन की उपलब्धता
• आपके डोरस्टेप पर बिल भुगतान की सुविधा
• क्यूआर कार्ड के माध्यम से सरल और सुरक्षित बैंकिंग
• बहुभाषी ग्राहक सहायता
• न्यूनतम शेष राशि बनाए रखने की कोई बाध्यता नहीं
• नाममात्र शुल्क
• दिनांत शेष राशि ₹2 लाख से अधिक होने पर लिंक किए गए पोसा (डाकघर बचत खाता) में स्वचालित ट्रांसफर (स्वीप आउट) की सुविधा
• आईपीपीबी क्यूआर कार्ड के माध्यम से हमारे बढ़ते व्यापारी नेटवर्क तक पहुंच
दरें
|
विस्तृत शुल्क अनुसूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विस्तृत प्रेषण/धन हस्तांतरण शुल्क देखने हेतु। यहां क्लिक करें।
आईपीपीबी के साथ प्रीमियम आरोग्य बचत खाता खोलने हेतु डोरस्टेप बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने के लिए 155299 या 033-22029000 पर कॉल करें।
*नॉन-ईकेवाईसी खाता खोलने के लिए अपनी निकटतम आईपीपीबी शाखा में जाएं।





