हम तक पहुंचें

नया खाता खोलने हेतु या हमारे उत्पाद एवं सेवाओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए: 

हमारे टोल फ्री संख्या 155299/033-22029000 पर कॉल करें।

हमें  contact@ippbonline.in पर ई-मेल करें।

अपने नजदीकि शाखा/ एक्सेंस प्वाइंट से सम्पर्क करें।


हमें खोजें

Was this content helpful?

How was your experience with this page?

पहचानने के लिए पाठ ताज़ा कैप्चा
Download as PDF

चालू खाता

आईपीपीबी छोटे व्यापारियों/किराना स्टोर्स और व्यक्तिगत व्यवसायियों को चालू खाता की सुविधा प्रदान करता है। यह खाता व्यवसाय संचालन और विस्तार के लिए आवश्यक है। आईपीपीबी का चालू खाता आपके व्यवसाय की आवश्यकताओं के लिए डिजिटल लेनदेन की दिशा में शुरुआत करने में सहायता करता है। इसके साथ ही, आईपीपीबी व्यवसायिक जरूरतों को पूरा करने के लिए मर्चेंट ऐप भी प्रदान करता है। चालू खाता डाकघर काउंटर पर या हमारे डाकिया/जीडीएस के माध्यम से आपके डोरस्टेप पर खोला जा सकता है।

मुख्य खाता विशेषताएं और लाभ

• आपकी सुविधा अनुसार बैंकिंग सेवाएं
• लागू नियमों के अनुसार आधार के माध्यम से त्वरित खाता खोलने की सुविधा
• मासिक औसत शेष राशि बनाए रखने की कोई आवश्यकता नहीं
• शून्य शेष राशि के साथ खाता खोला जा सकता है
• ऑनलाइन लेनदेन के लिए रुपे वर्चुअल डेबिट कार्ड
• निःशुल्क मासिक ई-स्टेटमेंट
• एसएमएस के माध्यम से मिनी स्टेटमेंट
• क्यूआर कार्ड के माध्यम से सरल बैंकिंग सेवाएं
• आईएमपीएस के माध्यम से त्वरित धन हस्तांतरण
• आसान बिल भुगतान और रिचार्ज सुविधा
• भीम यूपीआई के माध्यम से धन भेजने और प्राप्त करने की सुविधा

हमें अलग क्या बनाता है

• आईपीपीबी मर्चेंट ऐप के माध्यम से स्वयं ऑन-बोर्डिंग की सुविधा
• आवश्यकता होने पर जीडीएस के माध्यम से सहायक सेवाएं
• आपके अनुरोध पर आपके डोरस्टेप पर धन की उपलब्धता
• आपके डोरस्टेप पर बिल भुगतान की सुविधा
• आईपीपीबी क्यूआर कार्ड के माध्यम से सरल और सुरक्षित बैंकिंग
• बहुभाषी ग्राहक सहायता
• नाममात्र शुल्क
• असीमित नकद जमा और निकासी सुविधा

विस्तृत शुल्क अनुसूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।

विस्तृत प्रेषण/धन हस्तांतरण शुल्क देखने हेतु। यहां क्लिक करें।

आईपीपीबी  के साथ प्रीमियम आरोग्य बचत खाता खोलने हेतु डोरस्टेप बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने के लिए 155299 या 033-22029000 पर कॉल करें।

नोट: 1 दिसंबर 2021 से चालू खाता खोलना अस्थायी रूप से प्रतिबंधित है। सेवा पुनः प्रारंभ होने पर इसकी सूचना उपलब्ध कराई जाएगी।

Download as PDF