आईपीपीबी रुपे वर्चुअल डेबिट कार्ड

डेबिट कार्ड आज के समय में कैशलेस लेनदेन के लिए सबसे लोकप्रिय साधनों में से एक है और भारत में भुगतान के एक प्रमुख माध्यम के रूप में पहले से ही अपनाया जा चुका है। भारत में ई-कॉमर्स/ऑनलाइन सेवाओं के बढ़ते व्यवसाय के साथ, ई-कॉमर्स/ऑनलाइन मर्चेंट लेनदेन में डेबिट कार्ड का उपयोग दिन-प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहा है।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) भारत सरकार के डिजिटल भुगतान मिशन को बढ़ावा देने तथा ग्राहकों/मर्चेंट्स को डिजिटल भुगतान मोड की ओर प्रोत्साहित करने के लिए रुपे वर्चुअल डेबिट कार्ड प्रस्तुत करता है।

 

 

प्रमुख विशेषताएं

आईपीपीबी रुपे वर्चुअल डेबिट कार्ड एक डिजिटल डेबिट कार्ड है, जिसे ग्राहक अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप पर जनरेट कर सकते हैं। यह आईपीपीबी ग्राहकों को ई-कॉमर्स/ऑनलाइन वेबसाइट्स पर वस्तुओं/सेवाओं की खरीदारी, बिल भुगतान आदि के लिए रुपे सक्षम पोर्टल्स/पेमेंट गेटवे पर डिजिटल लेनदेन करने की सुविधा प्रदान करता है।

कार्ड की कुछ अतिरिक्त विशेषताएं निम्नलिखित हैं:

• कार्ड को आईपीपीबी मोबाइल बैंकिंग ऐप से स्वयं जनरेट, ब्लॉक एवं अनब्लॉक किया जा सकता है।
• व्यक्ति अपनी प्रति-दिन की सीमा स्वयं निर्धारित कर सकते हैं।
• सभी रुपे सक्षम ई-कॉमर्स साइट/मर्चेंट साइट पर स्वीकार्यता।
• आकर्षक ई-कॉमर्स ऑफर, उपयोगिता बिल भुगतान पर कैशबैक, त्वरित छूट आदि। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
• अधिक जानकारी के लिए कृपया नीचे दी गई तालिका देखें।

 

 

    कार्ड वेरिएंट

रुपे क्लासिक

    दैनिक खरीद सीमा (ई-कॉमर्स)*

   न्यूनतम

1

   अधिकतम (प्रति कार्ड)$

1,00,000

   जारी करने का शुल्क#

25 (जीएसटी/ सेस सहित)

   उपयोग/ लेनदेन शुल्क (ई-कॉमर्स)*

शून्‍य

   पुनः जारी करने का शुल्क#

25 (जीएसटी/ सेस सहित)

   वार्षिक रखरखाव शुल्क#

25 (जीएसटी/ सेस सहित)

   ब्लॉकिंग/ अनब्लॉकिंग शुल्क

शून्‍य

*ई-कॉमर्स लेनदेन वर्चुअल डेबिट कार्ड के एक्टिवेट के 24 घंटे बाद सक्षम किया जाएगा।

$डिफॉल्ट सीमा 50,000 होगी। हालांकि, ग्राहक मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन में इसे अधिकतम 1,00,000 तक बदल सकते हैं।

#बेसिक सेविंग्स अकाउंट धारकों के लिए वर्चुअल डेबिट कार्ड जारी करना निःशुल्क है तथा वर्चुअल डेबिट कार्ड के पुनः जारीकरण या रखरखाव हेतु कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

 कार्ड टोकनाइजेशन

• आरबीआई ने पेमेंट एग्रीगेटर्स, वॉलेट्स और ऑनलाइन मर्चेंट्स (कार्ड जारीकर्ता/कार्ड नेटवर्क के अतिरिक्त कार्ड लेनदेन/भुगतान श्रृंखला में शामिल संस्थाएं) को निर्देश दिया है कि वे किसी भी संवेदनशील कार्ड संबंधित ग्राहक जानकारी, जिसमें पूर्ण कार्ड विवरण भी शामिल है, को संग्रहीत न करें। अतः कार्ड विवरण को टोकन से प्रतिस्थापित किया जा सकता है। कृपया निश्चिंत रहें कि इससे आपके कार्ड लेनदेन अनुभव पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा, बल्कि आपके कार्ड लेनदेन अधिक सुरक्षित होंगे।

• डेबिट कार्ड का टोकनाइजेशन ई-कॉमर्स मर्चेंट वेबसाइट/मोबाइल एप्लिकेशन पर किया जाएगा। डेबिट कार्ड के टोकनाइजेशन से पूर्व ई-कॉमर्स मर्चेंट द्वारा ओटीपी प्रमाणीकरण के साथ ग्राहक की सहमति प्राप्त की जाएगी।

• दिनांक 01 अक्टूबर, 2022 से प्रत्येक भुगतान के लिए पूर्ण कार्ड विवरण दर्ज करें या टोकनाइजेशन का विकल्प चुनें।

विशेषताएं:

• व्यापारियों के भुगतान गेटवे द्वारा कार्ड विवरण सहेजा नहीं जा सकता है।
• विभिन्न व्यापारियों / प्लेटफार्मों के लिए अलग टोकन।
• मौजूदा ओटीपी प्रमाणीकरण जारी रहेगा।

पात्रता मानदंड:

आईपीपीबी खाता रखने वाले सभी ग्राहकों के लिए।

लाभ:

• धोखाधड़ी या चोरी की स्थिति में सुविधाजनक क्योंकि विभिन्न प्लेटफॉर्म पर एक ही कार्ड भुगतान के लिए कई टोकन जारी किए जाते हैं और वास्तविक कार्ड का कोई भंडारण नहीं होता है।
• सुरक्षित और सुविधाजनक आवर्ती भुगतान।
• भुगतान अनुभव बाधित न हो यह सुनिश्चित करने के लिए नवीनीकृत / बदले गए कार्ड को मौजूदा व्यापारियों के साथ लिंक करने का विकल्प।

शिकायत निवारण/सहायतित मोड में कार्ड हॉटलिस्टिंग

ग्राहक निम्नलिखित चैनलों के माध्यम से आईपीपीबी से संपर्क कर सकते हैं:

  1. शाखा/एक्सेस प्वाइंट
  2. ग्राहक सेवा नंबर – 155299 अथवा 033-22029000
  3. कार्ड हॉटलिस्टिंग हेतु समर्पित टोल फ्री नंबर – 1800 8899 860