
डीओपी उत्पाद भुगतान
1. सुकन्या समृद्धि खाता
न्यूनतम शुल्क के साथ आपके द्वार पर सुविधा प्रदान करते हुए, आईपीपीबी अब आपके सुकन्या समृद्धि खाते में भुगतान करने की सेवा प्रदान करता है। यह सुविधा सभी डिलीवरी चैनलों – काउंटर, डोरस्टेप एवं मोबाइल बैंकिंग ऐप के माध्यम से उपलब्ध है।
विशेषताएं: यहां क्लिक करें
लाभ:
• आईपीपीबी आपके सुकन्या समृद्धि खाते में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा प्रदान करता है।
• आईपीपीबी मोबाइल ऐप के माध्यम से किए गए सफल भुगतान हस्तांतरण की सूचना देता है।
पूर्वापेक्षाएं:
• ग्राहक के पास डाक विभाग के साथ सक्रिय एसएसए होना चाहिए।
• ग्राहक को संबंधित एसएसए खाता संख्या एवं कस्टमर आईडी की जानकारी होनी चाहिए।
2. पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ)
पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक दीर्घकालिक और लोकप्रिय योजना है। इसे वर्ष 1968 में नेशनल सेविंग्स ऑर्गनाइजेशन द्वारा छोटे बचत निवेश को प्रोत्साहित करने हेतु प्रारंभ किया गया था। इस योजना के अंतर्गत निवेश पर आकर्षक प्रतिफल के साथ आयकर लाभ भी प्राप्त होते हैं।
विशेषताएं: यहां क्लिक करें
लाभ:
• आईपीपीबी आपके पीपीएफ खाते में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा प्रदान करता है।
• आईपीपीबी मोबाइल ऐप के माध्यम से किए गए सफल भुगतान हस्तांतरण की सूचना देता है।
पूर्वापेक्षाएं:
• ग्राहक का डाकघर में सक्रिय पीपीएफ खाता होना चाहिए।
• त्वरित भुगतान हेतु आपके पास पीपीएफ खाता संख्या एवं ग्राहक आईडी होनी चाहिए।
3. आवर्ती जमा खाता (आरडी)
अपने ग्राहकों को प्रसन्न करते हुए, आईपीपीबी आपके आवर्ती जमा खाते में भुगतान करने की सुविधा प्रदान करता है। यह सुविधा डोरस्टेप सेवाओं, मोबाइल बैंकिंग तथा डाकघर काउंटर जैसे विभिन्न चैनलों के माध्यम से उपलब्ध है।
विशेषताएं: यहां क्लिक करें
लाभ:
• आईपीपीबी आपके आवर्ती जमा खाते में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा प्रदान करता है।
• आईपीपीबी मोबाइल ऐप के माध्यम से किए गए सफल भुगतान हस्तांतरण की सूचना देता है।
पूर्वापेक्षाएं:
• ग्राहक का डाकघर में सक्रिय आवर्ती जमा खाता होना चाहिए।
• त्वरित भुगतान हेतु आपके पास आवर्ती जमा खाता संख्या एवं ग्राहक आईडी होनी चाहिए।
4. पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस / ग्रामीण पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (पीएलआई/आरपीएलआई)
पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (पीएलआई) और ग्रामीण पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (आरपीएलआई) डाक विभाग के जीवन बीमा उत्पाद हैं, जिनका उद्देश्य डाकघरों के विस्तृत नेटवर्क के माध्यम से देश के कोने-कोने तक बीमा कवरेज पहुंचाना है। इस उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए, अब पीएलआई/आरपीएलआई प्रीमियम भुगतान आईपीपीबी के माध्यम से आसानी से किया जा सकता है। यह सुविधा सभी डिलीवरी चैनलों – काउंटर, डोरस्टेप एवं मोबाइल बैंकिंग ऐप के माध्यम से उपलब्ध है।
विशेषताएं: यहां क्लिक करें
लाभ:
• आईपीपीबी आपके पीएलआई/आरपीएलआई पॉलिसी के लिए ऑनलाइन प्रीमियम भुगतान की सुविधा प्रदान करता है।
• आईपीपीबी आपकी पीएलआई/आरपीएलआई पॉलिसी के लिए मासिक आवर्ती/लगातार प्रीमियम भुगतान हेतु स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन सेट करने की सुविधा प्रदान करता है।
पूर्वापेक्षाएं:
• ग्राहक के पास डाक विभाग के साथ सक्रिय पीएलआई/आरपीएलआई पॉलिसी होनी चाहिए।
• ग्राहक को संबंधित पीएलआई/आरपीएलआई पॉलिसी संख्या एवं जन्म तिथि की जानकारी होनी चाहिए।
स्वयं करें: यहां क्लिक करें
5. आवर्ती जमा के विरुद्ध ऋण (एलएआरडी)
जिस ग्राहक के पास डाकघर में आवर्ती जमा खाता है, वह उसके विरुद्ध आसानी से ऋण प्राप्त कर सकता है। आवर्ती जमा खाता पूर्ण होने के एक वर्ष बाद, ग्राहक शेष राशि का अधिकतम 50% तक निकाल सकता है।
सूचना:
नीचे उल्लिखित कुछ सेवाएं मोबाइल ऐप के माध्यम से उपलब्ध नहीं हैं। इन सेवाओं का लाभ लेने हेतु कृपया अपने निकटतम डाकघर पर जाएं:
• एसएसए, पीपीएफ, आरडी, एलएआरडी खाता खुलवाना
• दावा/निकासी
• संचयी शेष राशि का अवलोकन
• एसएसए, पीपीएफ, आरडी, एलएआरडी खाता बंद करवाना
मोड्स:
• काउंटर पर – अपने निकटतम आईपीपीबी एक्सेस प्वाइंट पर जाएं
• डोरस्टेप पर – अधिक जानकारी के लिए देखें
• सेल्फ सर्विस (मोबाइल बैंकिंग ऐप) – अभी ऐप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
शुल्क:
यदि डोरस्टेप सेवा का लाभ लिया जाता है तो डोरस्टेप शुल्क के अतिरिक्त कोई अन्य शुल्क देय नहीं है।



