Download as PDF

प्रीमियम आरोग्य बचत खाते हेतु सेवा शुल्‍क

पात्रता 18 वर्ष से 80 वर्ष
खाता खोलना/सदस्यता शुल्क ₹149 + जीएसटी
वार्षिक नवीनीकरण शुल्क ₹99 + जीएसटी
प्रारंभिक न्यूनतम जमा ₹200
न्यूनतम खाता शेष शून्य
अधिकतम दिनांत शेष ₹ 2,00,000
नामांकन सुविधा उपलब्ध
पीओएसए खाता से लिंकिंग* हाँ
एमएबी के अनुरक्षण न करने पर शुल्क लागू नहीं
वार्षिक ब्याज दर ₹ 1 लाख तक शेष राशि – 2.00% प्रति वर्ष /₹ 1 लाख से अधिक एवं ₹ 2 लाख तक – 2.25% प्रति वर्ष
ब्याज भुगतान त्रैमासिक
एसएमएस अलर्ट@ एसएमएस अलर्ट का वास्तविक उपयोग,त्रैमासिक आधार पर, ₹0.25 + जीएसटी प्रति एसएमएस
खाता विवरण (स्टेटमेंट) निःशुल्क मासिक ई-स्टेटमेंट**
क्यूआर कार्ड निःशुल्क
स्थायी निर्देश निर्धारित करने के शुल्क निःशुल्क
खाता बंद करने के शुल्क ₹50 + जीएसटी (यदि खाता 3 महीने के बाद बंद किया जाता है / अपग्रेडेशन के बाद)
बिल भुगतान/रिचार्ज निःशुल्क
नकद जमा शुल्क निःशुल्क
नकद निकासी शुल्क निःशुल्क
वर्चुअल डेबिट कार्ड जारी करना ₹ 25
वर्चुअल डेबिट कार्ड पुनः जारी करना शून्‍य
डोरस्टेप बैंकिंग निःशुल्क
वेलनेस लाभ निःशुल्क
गैर-आईपीपीबी नेटवर्क पर एईपीएस नकद निकासी ₹ 20 प्रति लेन-देन ***
गैर-आईपीपीबी नेटवर्क पर एईपीएस नकद जमा ₹ 20 प्रति लेन-देन ***
गैर-आईपीपीबी नेटवर्क पर एईपीएस मिनी स्टेटमेंट ₹ 5 प्रति लेन-देन ***
टिप्पणियाँ :
  1. प्रीमियम आरोग्य खाता में ग्राहक डिफ़ॉल्ट रूप से वेलनेस प्रोडक्ट का चयन करता है, अर्थात इस प्रोडक्ट को चुनकर ग्राहक आईपीपीबी को यह सहमति देता/देती है कि वह आवश्यक ग्राहक संबंधी जानकारी को तृतीय-पक्ष सेवा प्रदाता के साथ साझा कर सकता है। ग्राहक ऐसे तृतीय-पक्ष सेवा प्रदाताओं द्वारा निर्धारित नियम एवं शर्तों का पालन करने के लिए भी सहमत होता/होती है।
  2. *पीओएसए (डाकघर बचत खाता) – यदि ग्राहक ने पीओएसए खाता लिंक किया है, तो दिन के अंत में ₹2 लाख से अधिक की राशि लिंक किए गए पीओएसए खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी। सफल लिंकिंग के बाद पहले 3 दिनों के लिए स्वीप-इन की संचयी लेनदेन सीमा ₹50,000/- होगी।
  3. **यदि ग्राहक ने अपना वैध ईमेल आईडी अपडेट किया है, तो अनुरोध पर भौतिक / ईमेल स्टेटमेंट ₹50 + जीएसटी (1 वर्ष तक) तथा 1 वर्ष से अधिक के लिए ₹100 + जीएसटी शुल्क पर उपलब्ध होगा।
  4. *** एईपीएस के वित्तीय लेनदेन शुल्क (नकदी निकासी और जमा लेनदेन सहित) प्रति तिमाही कैशबैक के रूप में दिए जाएंगे। यह आईपीपीबी नेटवर्क के अलावा अन्य नेटवर्क पर लेनदेन करने वाले आईपीपीबी ग्राहकों पर लागू होगा।
  5. एसएमएस अलर्ट @ ₹0.25 + जीएसटी प्रति एसएमएस। ग्राहकों के लिए प्रति तिमाही एसएमएस शुल्क की अधिकतम सीमा ₹100 + जीएसटी होगी तथा मर्चेंट्स के लिए प्रति तिमाही एसएमएस शुल्क की अधिकतम सीमा ₹50 + जीएसटी होगी, जो 01 अक्टूबर 2024 से प्रभावी है।
  6. उपरोक्त शुल्क परिवर्तन के अधीन हैं। आईपीपीबी अपने विवेकानुसार इन शुल्कों में परिवर्तन करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
  7. सभी शुल्क जीएसटी से अलग हैं। वर्चुअल डेबिट कार्ड जारी करने के शुल्क में सभी कर शामिल हैं।
  8. लगाए गए शुल्क का सत्यापन के बाद रिवर्सल किया जाएगा। नीचे दिए गए कैशबैक लाभ सफल लेनदेन के 90 दिनों के भीतर प्रदान किए जाएंगे :
    o खाता खुलने के 90 दिनों के भीतर वर्चुअल डेबिट कार्ड के माध्यम से पहले भुगतान पर ₹10 कैशबैक
    o प्रति माह बिजली बिल भुगतान पर ₹5 कैशबैक
    o वर्ष में एक बार डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जनरेशन पर ₹35 कैशबैक
  9. ऊपर उल्लिखित कैशबैक लाभ बैंक के विवेकानुसार संशोधन के अधीन हैं।