मर्चेंट लाभ
आईपीपीबी अपनी मर्चेंट सेवाओं के माध्यम से व्यापारियों को विभिन्न लाभ प्रदान करता है:
• किफायती
आईपीपीबी मर्चेंट ऐप डाउनलोड करने और मर्चेंट के रूप में पंजीकरण करने हेतु कोई शुल्क नहीं।
• आसान भुगतान प्रबंधन
आईपीपीबी का नवोन्मेषी मर्चेंट ऐप उपयोग करें, जिसे आपके स्मार्टफोन पर आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।
• सरल और सुरक्षित
अपने ग्राहकों से डिजिटल भुगतान स्वीकार करें।
• डोरस्टेप बैंकिंग
अपने द्वार पर नकद प्रबंधन सेवाएं प्राप्त करें।
• त्वरित जानकारी
किसी भी समय अपने खाते के विवरण और रिपोर्ट तक पहुंच प्राप्त करें।
• अपने व्यवसाय को ट्रैक करें
लेनदेन इतिहास तैयार करें, जो आपको सकारात्मक क्रेडिट स्कोर बनाने में सक्षम बनाता है।
• डिजिटल इकोसिस्टम को बढ़ावा दें
खुले पैसे, छुट्टे, नकली नोट या फटे-पुराने नोट प्रबंधन की परेशानियों से बचें।



