Download as PDF

नियमित बचत खाता हेतु सेवा शुल्क / फीस

पात्रता केवाईसी के साथ 10 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति
प्रारंभिक न्यूनतम जमा शून्य
अधिकतम दिनांत शेष ₹ 2,00,000
नामांकन सुविधा उपलब्ध
पीओएसए खाता से लिंकिंग* जी हाँ
मासिक औसत शेष (एमएबी) शून्य
एमएबी के अनुरक्षण न करने पर शुल्क लागू नहीं
वार्षिक ब्याज दर ₹ 1 लाख तक शेष राशि – 2.00% प्रति वर्ष
₹ 1 लाख से अधिक एवं ₹ 2 लाख तक – 2.25% प्रति वर्ष
ब्याज भुगतान त्रैमासिक (प्रत्येक तिमाही के पश्चात अगले माह में ब्याज का भुगतान किया जाएगा)
एसएमएस अलर्ट @ एसएमएस अलर्ट का वास्तविक उपयोग, त्रैमासिक आधार पर, प्रति एसएमएस ₹ 0.25 + जीएसटी
खाता विवरण निःशुल्क मासिक ई-स्टेटमेंट**
क्यूआर कार्ड निःशुल्क
स्थायी निर्देश निर्धारित करने के शुल्क निःशुल्क
खाता बंद करने के शुल्क शून्य
प्रत्येक अवसर पर शेष प्रमाणपत्र ₹ 50
गलत पते के कारण कार्ड/किट की वापसी ₹ 50
बिल भुगतान / रिचार्ज निःशुल्क
नकद जमा शुल्क प्रति माह ₹ 10,000 तक निःशुल्क। निःशुल्क सीमा के बाद, प्रति लेन-देन न्यूनतम ₹ 25 के अधीन, लेन-देन मूल्य का 0.50% शुल्क।
नकद निकासी शुल्क प्रति माह ₹ 25,000 तक निःशुल्क। निःशुल्क सीमा के बाद, प्रति लेन-देन न्यूनतम ₹ 25 के अधीन, लेन-देन मूल्य का 0.50% शुल्क।
वर्चुअल डेबिट कार्ड जारी करना ₹ 25
वर्चुअल डेबिट कार्ड पुनः जारी करना ₹ 25
वर्चुअल डेबिट कार्ड वार्षिक अनुरक्षण ₹ 25
गैर-आईपीपीबी नेटवर्क पर एईपीएस नकद निकासी निःशुल्क सीमा के बाद ₹ 20 प्रति लेन-देन ***
गैर-आईपीपीबी नेटवर्क पर एईपीएस नकद जमा निःशुल्क सीमा के बाद ₹ 20 प्रति लेन-देन ***
गैर-आईपीपीबी नेटवर्क पर एईपीएस मिनी स्टेटमेंट निःशुल्क सीमा के बाद ₹ 5 प्रति लेन-देन ***
टिप्पणियाँ :
  1. *पीओएसए (डाकघर बचत खाता) – यदि ग्राहक ने पीओएसए खाता लिंक किया है, तो दिन के अंत में ₹ 2 लाख से अधिक की राशि लिंक किए गए पीओएसए खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी। सफल लिंकिंग के पश्‍चात् प्रारंभिक 3 दिनों के लिए स्वीप-इन हेतु संचयी लेन-देन सीमा ₹ 50,000 होगी।
  2. **यदि ग्राहक ने अपना वैध ईमेल आईडी अपडेट किया है। अनुरोध पर भौतिक विवरण @ ₹ 50 + जीएसटी 1 वर्ष तक और 1 वर्ष से अधिक के लिए ₹ 100 + जीएसटी।
  3. ***गैर-आईपीपीबी नेटवर्क (जारीकर्ता लेन-देन) पर प्रति माह एक लेन-देन निःशुल्क है (जिसमें एईपीएस नकद जमा, निकासी एवं मिनी-स्टेटमेंट शामिल हैं): अर्थात आईपीपीबी ग्राहक द्वारा अन्य नेटवर्क पर किया गया लेन-देन।
  4. उपर्युक्त शुल्क परिवर्तन के अधीन हैं। आईपीपीबी अपने विवेकानुसार उपर्युक्त शुल्कों में परिवर्तन करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
  5. डोरस्टेप (द्वार-सेवा) पर ली गई किसी भी सेवा के लिए डोरस्टेप शुल्क लागू होंगे।
  6. सभी शुल्क जीएसटी को छोड़कर हैं। वर्चुअल डेबिट कार्ड जारी करने/पुनः जारी करने/अनुरक्षण शुल्क में सभी कर शामिल हैं।
  7. @एसएमएस अलर्ट प्रति एसएमएस ₹ 0.25 + जीएसटी। ग्राहकों के लिए प्रति तिमाही एसएमएस शुल्क की अधिकतम सीमा ₹ 100 + जीएसटी तथा व्यापारियों के लिए प्रति तिमाही अधिकतम सीमा ₹ 50 + जीएसटी होगी, जो 1 अक्टूबर 2024 से प्रभावी है।