मर्चेंट सेवाएँ
आईपीपीबी का उद्देश्य भारत के छोटे व्यापारियों को अपनी मर्चेंट पेमेंट सेवाओं के अंतर्गत एक साथ लाना है। यह असंगठित रिटेल आउटलेट्स से संबंधित लगभग 60% व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करता है। आईपीपीबी की मर्चेंट सेवाएं एक सरल ऑनबोर्डिंग प्लेटफॉर्म प्रदान करती हैं, जिससे व्यापारी आईपीपीबी मर्चेंट ऐप के माध्यम से डिजिटल भुगतान स्वीकार कर सकें। व्यापारी हमारे डोरस्टेप बैंकिंग सेवाओं का भी उपयोग कर सकते हैं, जहां हमारे डाकिया/ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) भुगतान स्वीकृति समाधान स्थापित करने में सहायता करते हैं और निर्बाध डिजिटल लेनदेन सुनिश्चित करते हैं।
भीम-आधार-आईपीपीबी, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा प्रदान किया गया एक डिजिटल भुगतान स्वीकृति समाधान है, जो व्यापारियों को आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से ग्राहकों से डिजिटल भुगतान स्वीकार करने की सुविधा देता है। जब ग्राहक आईपीपीबी भीम आधार पे के माध्यम से खरीदारी करता/करती है, तो चयनित बैंक के आधार से लिंक्ड उसके बैंक खाते से राशि डेबिट होकर तुरंत व्यापारी के खाते में क्रेडिट हो जाती है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न देखें (मर्चेंट एफएक्यूएस)
प्रदान की जाने वाली मर्चेंट सेवाएं
• नवोन्मेषी एवं किफायती भुगतान स्वीकृति समाधान
• वॉलेट्स के विपरीत असीमित डिजिटल भुगतान स्वीकार करने की सुविधा
• खाता विवरण एवं लेनदेन विवरण तक आसान ऑनलाइन पहुंच
मर्चेंट यूपीआई क्रेडिट लिमिट्स
छोटे व्यापारियों के मर्चेंट वीपीए (डिफॉल्ट एवं स्टैटिक क्यूआर वीपीए सम्मिलित) के लिए यूपीआई क्रेडिट लिमिट निम्नानुसार है:
|
यूपीआई क्रेडिट लेनदेन सीमाएं (रुपयों में): |
क्रेडिट लिमिट वैल्यू |
|
प्रति लेनदेन सीमा |
₹ 10,000 |
|
प्रति दिन संचयी सीमा |
₹ 25,000 |
|
प्रति माह संचयी सीमा |
₹ 1,00,000 |
आज ही आईपीपीबी मर्चेंट बनने के लिए 155299 या 033-22029000 पर कॉल करें।



