डाकपे ऐप


डाकपे ऐप

आईपीपीबी द्वारा डाकपे यूपीआई एक सुरक्षित, सरल और विश्वसनीय भुगतान ऐप है, जो आपको अपने मोबाइल फोन के माध्यम से भीम यूपीआई का उपयोग कर भुगतान करने की सुविधा देता है। डाकपे यूपीआई ऐप का उपयोग करके आप यूपीआई के माध्यम से तुरंत धन अंतरण कर सकते हैं और अपने पसंदीदा ऑफलाइन एवं ऑनलाइन स्टोर्स पर तुरंत भुगतान कर सकते हैं। डाकपे यूपीआई ऐप पर अपना बैंक खाता लिंक करें और भीम यूपीआई के माध्यम से तुरंत धन अंतरण करें। डाकपे यूपीआई ऐप सुरक्षित और संरक्षित है, आपकी सभी भुगतान और बैंकिंग आवश्यकताओं को पूरा करता है और इंटरनेट बैंकिंग से भी बेहतर है। आप कभी भी, कहीं भी अपने संपर्कों को धन भेज सकते हैं और उनसे धन का अनुरोध कर सकते हैं। आप किसी भी यूपीआई आईडी या वीपीए (वर्चुअल पेमेंट एड्रेस) पर तुरंत धन अंतरण कर सकते हैं तथा आईएफएससी कोड का उपयोग करके किसी भी बैंक खाते में भी धन भेज सकते हैं। आप अपने खाते की शेष राशि जांच सकते हैं, लाभार्थियों को सहेज सकते हैं और 200 से अधिक बैंकों/पीएसपी में एक से अधिक बैंक खातों का प्रबंधन कर सकते हैं। डाकपे यूपीआई स्टोर्स पर डाकपे डायनेमिक क्यूआर के माध्यम से सुरक्षित भुगतान करने की सुविधा प्रदान करता है और स्कैन एंड पे विकल्प का उपयोग करके किराना, दवाइयों आदि की खरीदारी करते समय सुरक्षित, कैशलेस भुगतान की सुविधा देता है। अपने नजदीकी किराना स्टोर तथा बिग बाजार, वी-मार्ट, केएफसी, बाटा, मोर, स्टार बाजार, कैफे कॉफी डे और पैंटालून्स आदि जैसे अपने पसंदीदा फूड और शॉपिंग आउटलेट्स पर भी भुगतान करें।