

- मोबाइल बैंकिंग
- मर्चेंट ऐप
- डाकपे ऐप
एप्स डाउनलोड करें
मर्चेंट ऐप
मर्चेंट ऐप
आईपीपीबी द्वारा आपके व्यवसाय की आवश्यकताओं के लिए कैशलेस भुगतान समाधान।
नया आईपीपीबी मर्चेंट ऐप प्रस्तुत है!
अब भौतिक नकदी, छुट्टे पैसे या गंदे/फटे नोटों की झंझट के बिना स्टाइल के साथ भुगतान स्वीकार करें और अपने व्यवसाय को बढ़ाएं। यह उपयोग में सुरक्षित, संरक्षित और सुविधाजनक है। और यह पूरी तरह निःशुल्क है, जैसा कि हमेशा रहेगा।
मुख्य विशेषताएं
• केवल आईपीपीबी में पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से बिना किसी परेशानी के पंजीकरण
• बेचे गए सामान/सेवाओं के लिए भुगतान स्वीकार करें: यह समाधान निम्न माध्यमों से उपलब्ध है:
o ग्राहक द्वारा आरंभ किए गए लेन-देन, अर्थात क्यूआर कोड स्कैन करके पुश ट्रांजैक्शन मोड में भुगतान करना।
o व्यापारी द्वारा आरंभ किए गए लेन-देन, अर्थात आईपीपीबी ग्राहक से खाता संख्या + ओटीपी, ग्राहक के क्यूआर कार्ड को स्कैन करके + ओटीपी, आधार संख्या + ओटीपी के माध्यम से भुगतान स्वीकार करना।
• वॉलेट की तरह सीमित नहीं, बल्कि असीमित भुगतान लेन-देन स्वीकार करें
• प्रत्येक लेन-देन के लिए तुरंत एसएमएस सूचना प्राप्त करें
• डैशबोर्ड पर बिक्री और व्यवसाय प्रदर्शन का संपूर्ण विवरण देखें
• राशि का सीधा निपटान आईपीपीबी खाते में
• किसी विवाद/डुप्लिकेट भुगतान की स्थिति में ग्राहक को तुरंत धनवापसी (रिफंड) प्रारंभ करें
पंजीकरण कैसे करें
तीन सरल चरणों में कैशलेस बनें:
• आईपीपीबी में बचत खाता खोलें
• ऐप डाउनलोड करें और साइनअप करें
• अपने ग्राहकों से डिजिटल भुगतान स्वीकार करें



