Q.

A.

Q.

A.

Q. क्या मैं एक से अधिक नियमित बचत खाता खोल सकता हूं?

A. नहीं, आपको किसी विशेष उत्पाद श्रेणी के अंतर्गत केवल एक ही खाता खोलने की अनुमति है।

Q. क्या मै संयुक्त रूप से नियमित बचत खाता खोल सकता हूं?

A. नहीं, आप संयुक्त रूप से नियमित बचत खाता नहीं खोल सकते हैं, क्योंकि खाता केवल एक ही व्यक्ति के नाम पर हो सकता है।

Q. काउंटर एवं द्वार पर (द्वार सेवा बैंकिंग द्वारा) डीबीटी लाभार्थियों के लिए नियमित बचत खाता खोलने के लिए किस दस्तावेजों की आवश्यकता है?

A. आपका आधार नंबर, पैन कार्ड अथवा फार्म 60 और बायोमेट्रिक सत्यापन (फिंगरप्रिंट सत्यापन) एवं ओटीपी सत्यापन का विवरण आईपीपीबी में नियमित बचत खाता खोलने के लिए पर्याप्त हैं। ग्राहक को अपने आधार के साथ पंजीकृत मोबाइल नम्बर लाना आवश्यक है।

Q. काउंटर एवं द्वार पर (द्वार सेवा बैंकिंग द्वारा) ग्राहक लेन-देन (वित्तीय/गैर-वित्तीय) की प्रक्रिया क्या है?

A. काउंटर एवं द्वार पर किये जाने वाले सभी लेन-देन, ग्राहक के पंजीकृत मोबाइल पर लेन-देन के समय प्रेषित ओटीपी का प्रयोग करते हुए कोई एक आधिकारिक वैध दस्तावेज दिखाकर अधिप्रमाणित किया जाता है।

Q. ओवीडी क्या है?

A. आधिकारिक वैध दस्तावेजों (ओवीडी) के अंतर्गत: पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र, आईडी कार्ड, पैन कार्ड, यूआईडीएआई द्वारा जारी आधार पत्र तथा राज्य सरकार के अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित एवं नरेगा द्वारा जारी जॉब कार्ड आते हैं।

Q. क्या नियमित बचत खाते के लिए नामांकन सुविधा उपलब्ध है?

A. हां, नियमित बचत खाते के लिए नामांकन सुविधा उपलब्ध है।

Q. क्या मुझे नियमित बचत खाता के रख-रखाव के लिए न्यूनतम शेषराशि की आवश्यकता है?

A. नहीं, आपको अपने नियमित बचत खाते का उपयोग करने के लिए न्यूनतम शेषराशि के रख-रखाव की आवश्यकता नहीं है।

Q. मैं एक माह में कितनी बार नकद निकासी कर सकता हूं?

A. आप एक माह में असीमित नकद जमा कर सकते हैं। हालांकि, राशि पर कुछ सीमाएं लागू होगी।

Q. मैं एक माह में कितनी बार नकद जमा कर सकता हूं?

A. आप एक माह में असीमित नकद जमा कर सकते हैं। हालांकि, राशि पर कुछ सीमाएं लागू होगी।

Q. द्वार बैंकिंग सेवाओं के लिए कितना शुल्क है?

A. आप डिजीटल और नकद आधारित लेन-देन के लिए क्रमशः रु. 15 और रु. 25 के नाममात्र शुल्क पर द्वार बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।